Electric (विद्युत) Class 10 science Physic Short Question Chapter-13 part – 2

Electric (विद्युत) Class 10 science Physic Short Question Chapter-13 part - 2
Electric (विद्युत) Class 10 science Physic Short Question Chapter-13 part – 2

NCERT Class 10 Science objective Question | Science objective question class 10 | Class 10 Science Short question | Class 10 Science Objective Question In Hindi medium | Science PDF short question in Hindi medium | Objective Question In Hindi medium for Board exam | Objective  question in Hindi medium 

कक्षा 10 विज्ञानं वस्तुनिष्ट प्रश्न | वर्ग 10 विज्ञानं शोर्ट प्रश्न उत्तर पीडीऍफ़ | वर्ग 10 विज्ञानं वस्तुनिष्ट प्रश्न हिंदी माध्यम में | 

इसमें दिए सभी प्रश्न का PDF भी आप डाउनलोड कर सकते है | इसमें दिए गए सभी प्रश्न परीक्षा के बहुत महत्वपूर्ण है | PDF File का डाउनलोड लिंक निचे दिया गया है ,जिस पर आप क्लिक करके आसानी से फाइल डाउनलोड कर सकते है | 

(SOME USEFUL QUESTIONS FOR EXAMINATIONS)

प्रश्न 1. विद्युत्-धारा किसे कहते है ?

उत्तर – विद्युत्-आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत् धारा कहते है |

प्रश्न 2. ऐम्पियर नाम किस वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है ?

उत्तर – आन्द्रों-मेरी ऐम्पियर 

प्रश्न 3. वोल्ट नाम किस वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है ?

उत्तर – अलेसांद्रो वोल्ट के नाम पर रखा गया है |

प्रश्न 4. दो बिन्दुओ के बीच विभवान्तर 1 वोल्ट कब होता है ?

उत्तर – किसी विद्युत्-धारावाही चालक के दो विन्दुओं के बीच एक कूलॉम आवेश के एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक ले जाने में 1 जूल कार्य किया जाता है ,तो उन दो बिन्दुओं क्व बीच विभवान्तर 1 वोल्ट होता है |

प्रश्न 5. वोल्टमीटर किसे कहते है ?

उत्तर – विभवान्तर को मापने वाले यंत्र को वोल्टमीटर कहते है |

प्रश्न 6. आवेश कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर -आवेश दो प्रकार के होते है – 1.धन आवेश तथा 2. ऋण आवेश |

प्रश्न 7. विद्युत्-आवेश के दो गुण लिखिए |

उत्तर – 1. सामान आवेश एक-दुसरे को प्रतिकर्षित करते है 

           2. असमान आवेश एक-दुसरे को आकर्षित करते है |

प्रश्न 8. विद्युत् क्या है -उर्जा या पदार्थ ?

उत्तर – विद्युत् एक प्रकार की उर्जा है |

प्रश्न 9. धातु विद्युत के चालक होते है ,क्यों ?

उत्तर – क्योकि धातु में काफी मात्रा में मुक्त इलेक्ट्रान पाए जाते है |

प्रश्न 10. कौन-सी भौतिक राशि है,जो कूलॉम प्रति सेकेंड द्वारा सूचित की जाती है ?

उत्तर- विद्युत-धारा 

प्रश्न 11. कौन-सी भौतिक राशि विद्युतीय दाब को सूचित करती है ?

उत्तर- विद्युत-विभवान्तर 

प्रश्न 12. विद्युत प्रतिरोध की इकाई क्या है ?

उत्तर – ओम 

प्रश्न 13. ओम के नियम का गणितीय रूप क्या है ?

उत्तर – R = V/I 

प्रश्न 14. जब प्रतिरोध को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है ,तो कौन-सी राशि नहीं बदलती है ?

उत्तर – धारा 

प्रश्न 15. जब प्रतिरोध को पार्श्वक्रम में जोड़ा जाता है ,तो कौन-सा राशि नहीं बदलती है ?

उत्तर – वोल्टेज 

प्रश्न 16. कॉपर सर्वश्रेष्ट चालक के रूप में क्यों उपयोग होता है ?

उत्तर- क्योंकि कॉपर की प्रतिरोधकता सबसे कम होती है |

प्रश्न 17. प्रतिरोधकता की इकाई क्या है ?

उत्तर – ओम-मीटर

प्रश्न 18. नाईक्रोम तथा कॉपर में किसकी प्रतिरोधकता अधिक है ?

उत्तर – नाईक्रोम

प्रश्न 20. शक्ति (Power) कैसे धारा व वोल्टेज से संबंधित है ?

उत्तर- शक्ति (Power) = विभवान्तर (V) x धारा (I) 

प्रश्न 21. निम्नलिखित का मात्रक लिखें : 

           (i)विभवान्तर ,(ii) विद्युत्-प्रतिरोध 

उत्तर- (i) वोल्ट ,(ii) ओम 

प्रश्न 22. विद्युत् प्रतिरोध क्या है ?

उत्तर – विद्युत् धारा के प्रवाह में उत्त्पन्न होनेवाली रूकावट को प्रतिरोध कहते है |

प्रश्न 23. प्रतिरोध को मुख्यतः कितने प्रकार से संयोजित कर सकते है ?

उत्तर – दो प्रकार से संयोजित कर सकते है – 

1. श्रेणीक्रम तथा 2.पार्श्वक्रम (समांतर क्रम )

प्रश्न 24. श्रेणीक्रम में जुड़े तीन प्रतिरोध R1, R2 एव R3 का तुल्य प्रतिरोध R को समीकरण के रूप में किस प्रकार लिख सकते है ?

उत्तर – R = R1+R2+R3+ ……………………………

प्रश्न 25. चालक के लिए V, I एवं R में संबंध लिखिए ।

उत्तर – V = IR.

प्रश्न 26. विद्युत-तापन का उपयोग किसलिए किया जाता है ?

उत्तर – प्रकाश-उत्पन्न करने के लिए।

प्रश्न 27. घरेलू परीपथों में उपयोग होने वाली विद्युत-धारा प्रवाहित होती है?

उत्तर – 1A, 2A, 3A, 5A, 10A इत्यादि 

प्रश्न 28. 1000W/220V पर कितनी विद्युत-धारा प्रवाहित होती है?

उत्तर – 4.54 A

प्रश्न 29. किलोवाट घंटा (kWh) को सामान्य बोलचाल की भाषा में क्या कहते है ?

उत्तर – यूनिट 

प्रश्न 30. विद्युत-ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है ?

उत्तर – किलोवाट घंटा (kWh)

PDF File डाउनलोड करने के लिए नीचें दिए गए बटन पर क्लिक करें। 

Electric (विद्युत)

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights