रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण कक्षा 10

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण । Class 10 Chemistry Lesson one NCERT
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण । Class 10 Chemistry Lesson one NCERT
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण कक्षा 10
  1. रासायनिक अभिक्रिया क्या है ?

उत्तर – जब कोई पदार्थ अकेले या किसी अन्य पदार्थ के साथ अभिक्रिया करके एक ऐसे पदार्थ का निर्माण करता है जिसका गुण मूल पदार्थ से भिन्न हो, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं |

2. रासायनिक समीकरण क्या है ?

उत्तर – रासायनिक अभिक्रियाओं को संक्षिप्त अथवा प्रतीकात्मक रूप में निरुपित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है |

3. अभिकारक किसे कहते है ?

उत्तर – रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ जो एक दुसरे से अभिक्रिया करते है उसे अभिकारक कहते है |

4. प्रतिफल या उत्किपाद किसे कहते है ?

उत्तर – रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बने नए पदार्थ को प्रतिफल या उत्पाद कहते है |

5. द्रव्यमान के संरक्षण का नियम क्या है ?

उत्तर – किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है न ही विनाश | अर्थात किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद तत्वों का कुल द्रव्यमान अभिकारक तत्वों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है |

6. संतुलित समीकरण क्या है ?

उत्तर – जब किसी रासायनिक समीकरण के तीर के दोनों तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है , उसे संतुलित समीकरण कहते है |

7. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction) किसे कहते है ?

उत्तर – वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक तत्व आपस में अभिक्रिया करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते है तो उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है |

जैसे – C+O2 = Co2

8. वियोजन या अपघटन अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर – वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे एक बड़ा पदार्थ टूटकर दो या दो से अधिक नए पदार्थ का निर्माण करती है तो उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते है | यह संयोजन अभिक्रिया के विपरीत होता है
जैसे – CaoCo3 = Cao + Co2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *